
Mac पर अपने नोट्स देखें
आप अपने सभी नोट्स खातों से किसी भी समय नोट्स देख सकते हैं।

नुस्ख़ा : नोट विंडो में सभी टेक्स्ट के डिफ़ॉल्ट आकार को बदलने के लिए, नोट्स > प्राथमिकता चुनें, फिर डिफ़ॉल्ट टेक्स्ट आकार के स्लाइडर को ड्रैग करें। या यदि आप डिफ़ॉल्ट टेक्स्ट आकार बदलना नहीं चाहते, लेकिन किसी संपूर्ण नोट को बड़ा या छोटा देखना चाहते हैं, तो दृश्य > “ज़ूम इन करें” या दृश्य > “ज़ूम आउट करें” चुनें।
Siri : कुछ इस प्रकार कहें: “Read my notes from yesterday.”Siri से पूछने का तरीक़ा जानें।
नोट खोलें
अपने Mac पर नोट्स ऐप
में, साइडबार में किसी खाते में अंतर्गत एक फ़ोल्डर का चयन करें।
यदि आप साइडबार नहीं देख सकते : देखें > फ़ोल्डर दिखाएँ चुनें।
यदि आप अपने कोई भी फ़ोल्डर नहीं देख सकते : साइडबार में, पॉइंटर को उस समय तक खाता नाम के ऊपर रखें जब तक कि दिखाएँ बटन
नहीं दिखता है, फिर बटन पर क्लिक करें।
चयनित फ़ोल्डर में नोट्स, फ़ोल्डर सूची के दाईं और प्रदर्शित होता है। नोट्स के प्रदर्शित होने का क्रम बदलने के लिए देखें, नोट्स को वर्गीकृत करना और पिन करना।
नोट्स सूची में किसी नोट का कॉन्टेंट देखने के लिए इस पर क्लिक करें। नोट को अपने ख़ुद के विंडो में खोलने के लिए नोट्स सूची में नोट पर डबल-क्लिक करें।
यदि नोट लॉक है, तो लॉक नोट्स के लिए अपना पासवर्ड दर्ज करें। (आप अपने Mac या Magic Keyboard पर Touch ID का उपयोग भी कर सकते हैं या अपनी Apple Watch का उपयोग कर सकते हैं।)
देखें अपने नोट्स लॉक करना।
नुस्ख़ा : विशिष्ट नोट को तेज़ी से ढूँढने के लिए, आप अपने नोट्स में खोज भी कर सकते हैं।
नोट्स प्रदर्शित करने के तरीक़े बदलें
आप नोट्स को गैलरी या सूची के रूप में देख सकते हैं।
अपने Mac के नोट्स ऐप में, निम्नांकित में से कोई एक करें:
नोट्स को गैलरी के रूप में देखें : अपने नोट्स को थंबनेल के ग्रिड में देखने के लिए, गैलरी बटन
पर क्लिक करें। नोट को खोलने के लिए उसे डबल क्लिक करें।
आपको अपग्रेडेड iCloud नोट्स या नोट्स आपके Mac पर नोट्स का उपयोग करना चाहिए ताकि अपने नोट्स गैलरी दृश्य में देख सकें। किसी नोट को देखने के बाद गैलरी दृश्य में वापस जाने के लिए, वापस बटन
पर क्लिक करें।
नोट्स को सूची के रूप में देखें : सूची बटन
पर क्लिक करें।
संलग्नक देखें
अपने Mac के नोट्स ऐप
में, ऐसा नोट खोलें जिसमें कोई अटैचमेंट जैसे तस्वीर, नक़्शा या ऑडियो फ़ाइल मौजूद हो।
उस अटैचमेंट पर डबल-क्लिक करें जिसे आप देखना या चलाना चाहते हैं।
संलग्न कॉन्टेंट नई विंडो में दिखता है।
नोट्स के बारे में जानकारी देखें
अपने Mac के नोट्स ऐप में, निम्नांकित में से कोई एक करें:
नोट बनाने या अंतिम बार संपादित करने की तिथि देखें : नोट के शीर्ष पर दी गई तिथि पर क्लिक करें।
आपको अपग्रेडेड iCloud नोट्स या आपके Mac पर नोट्स का उपयोग करना चाहिए ताकि विभिन्न तिथियाँ देख सकें।
प्रत्येक फ़ोल्डर में नोट्स की संख्या देखें : साइडबार में फ़ोल्डर के दाईं ओर देखें। यदि आपको साइडबार नहीं दिखाई देता है, तो दृश्य > फ़ोल्डर दिखाएँ चुनें। यदि आपको नोट गणना नहीं दिखती है, तो दृश्य > नोट गणना दिखाएँ चुनें।
शेयर किए गए नोट में चिह्नांकन या ऐक्टिविटी देखें : शेयर किए गए नोट में सहयोग करें देखें।